दशरंगपुर पुलिस ने सड़क पर बैठे मवेशियों के गले में बांधी रेडियम पट्टी
गौवंश तथा आम नागरिक को सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए लगातार जारी है, अभियान।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन तथा पशुओं की सुरक्षा के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी दशरंगपुर प्रभारी उप निरीक्षक श्री तारनदास डहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सड़क पर बैठे एवं विचरण करने वाले गौवंश एवं अन्य मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधी गई।
रेडियम पट्टी पर वाहन की हेडलाइट पड़ते ही वह चमकती है, जिससे रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद मवेशी दूर से दिखाई देंगे। इससे वाहन चालक समय रहते गति नियंत्रित कर सकेंगे और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
दशरंगपुर पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि हाईवे अथवा सड़क से गुजरते समय यदि कोई गौवंश या अन्य मवेशी सड़क पर बैठा अथवा विचरण करता दिखाई दे, तो सुरक्षित तरीके से उसे सड़क से हटाकर किनारे पहुंचाने में सहयोग करें। आमजन की ऐसी छोटी-सी पहल गंभीर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
पुलिस ने कहा कि मवेशियों एवं आमजन की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पुलिस के इस अभियान में सहयोग कर क्षेत्रवासी सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहभागी बनें।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.