जिला- कबीरधाम, छत्तीसगढ़।
साइबर जागृति अभियान- जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।
जिले के 10 स्कूलों एवं 01 कोचिंग संस्थान में साइबर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन, लगभग 5000/ विद्यार्थी हुए जागरूक
साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत जिला कबीरधाम के विभिन्न स्कूलों में साइबर जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के सरल एवं व्यावहारिक उपाय बताए गए।
कार्यशालाएं सरदार पब्लिक स्कूल कुंण्डा, बी.आर.सी. पब्लिक स्कूल कुंण्डा, ग्राम महका स्थित श्रीराम कृष्ण पब्लिक स्कूल कुंण्डा, शासकीय हाई स्कूल खरबना, शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय कवर्धा,शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बाज़ार चारभाठा, हायर सेकंडरी स्कूल रणवीरपुर, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल झलमला, अशोका पब्लिक स्कूल कवर्धा, पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद, स्कूल कवर्धा, केसरवानी, कोचिंग क्लास कवर्धा में आयोजित की गईं।
इन 10 स्कूलों/01कोचिंग संस्थान के लगभग 5000/ विद्यार्थियों को OTP फ्रॉड, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक अथवा UPI संबंधी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक, कॉल या ऐप से हमेशा सावधान रहें।
कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की तत्काल सूचना देने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।कबीरधाम पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के माध्यम से आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल लाइफ के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.