भाजयुमो ने निकाली मशाल रैली, ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का जताया विरोध
कवर्धा। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा रविवार शाम कवर्धा में मशाल रैली निकाली गई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित रैली का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने किया।
मशाल रैली अटल परिसर (रेवाबंद तालाब) से शुरू होकर सिग्नल चौक तक पहुंची। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय ने कहा कि राष्ट्रगीत देश की राष्ट्रीय भावना और सम्मान से जुड़ा विषय है। इसके अपमान को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। रैली के दौरान ‘राष्ट्रगीत का अपमान—नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’ जैसे नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में पूर्व पंडरिया के विधायक एव संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी पूर्व विधायक कवर्धा डॉ सियाराम साहू जी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर मुकेश अग्रवाल भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अस्वन साहू अजय ठाकुर नीतीश चंद्रवंशी जिला मंत्री भाजयुमो सौरभ शर्मा केशरी चंद सोनी भाजयुमो कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष डोंनेस ठाकुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खिलेश बंजारे सहित कवर्धा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक बिहारी धुर्वे पार्षद सुनील साहू पिंटू दोसी राजेन्द्र सलूजा जी एल्डरमेन एवं भाजयुमो के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजकों ने इसे राष्ट्रगीत के सम्मान और देशभक्ति की भावना को लेकर विरोध प्रदर्शन बताया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.