राजनांदगांव
अर्जुनी में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, चतुर्थ वर्ष में प्रवेश
अर्जुनी। सावन माह के पावन अवसर पर 10 अगस्त 2026, सोमवार को अर्जुनी में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन इस वर्ष अपने चतुर्थ वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यात्रा को लेकर क्षेत्र के शिवभक्तों में उत्साह का माहौल है।
आयोजन समिति के अनुसार कांवड़ यात्रा का शुभारंभ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, पॉवर सिद्धी चौक, अर्जुनी से होगा। श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए शिवनाथ नदी, अर्जुनी पहुंचेंगे, जहां से पवित्र जल लेकर वापस अर्जुनी आएंगे और अपने-अपने शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
इस भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन पॉवर सिद्धी मित्रमंडल, अर्जुनी द्वारा किया जा रहा है।
समिति के सहयोगी
कावड़ेश्वर महादेव मंदिर पैरी, शंकर नगर अर्जुनी, शिवबाड़ी मंदिर, बस स्टैंड मंदिर, शीतला मंदिर शिव मंदिर, ऋषि प्रसाद शिव मंदिर, राजपूत शिव मंदिर, शिवछाया मंदिर, श्रद्धा सुजल शिव मंदिर, हॉस्पिटल शिव मंदिर, बाजार चौक शिव मंदिर, बजरंग चौक शिव मंदिर, मेडिकल पैरी रोड शिव मंदिर एवं समस्त शिवभक्त, क्षेत्रवासी एवं व्यापारी परिवार इस धार्मिक आयोजन में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यात्रा के दौरान पूरा अर्जुनी नगर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में गूंज उठेगा।
हर-हर महादेव! 🔱
बम-बम भोले!
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.