राजनांदगांव
थाना डोंगरगांव की अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्यवाही।
दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 11.340 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 5,040 रुपये बरामद।
शराब परिवहन एवं बिक्री में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं एक्टिवा वाहन जप्त ।
आरोपियों के विरूद्ध थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 249/2026 एवं 250/2026, धारा 34(2)
आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1- डिकेश्वर साहू पिता स्व. घनश्याम साहू उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कुमरदा, थाना डोंगरगांव,
जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
2- दीपक कुमार यादव पिता मन्नूलाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी सेवतापारा वार्ड नं. 08 डोंगरगांव,
डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
3- नीलम सोनकर पिता बंशीलाल सोनकर उम्र 28 वर्ष निवासी सेवतापारा वार्ड नं. 08 डोंगरगांव, थाना
डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा, जिला राजनांदगांव के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही करने तथा अन्य राज्यों से आने वाली शराब की तस्करी रोकने एवं अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 12.08.2026 को थाना डोंगरगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुमरदा बाजार चौक के पास एक व्यक्ति लाल रंग की एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 08 एजेड 2749 की डिक्की में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर गवाहों को अवगत कराकर विधिवत रेड कार्रवाई की गई। मौके पर एक व्यक्ति को एक्टिवा वाहन सहित पकड़ा गया, जिसने अपना नाम डिकेश्वर साहू पिता स्व. घनश्याम साहू उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कुमरदा बताया। तलाशी लेने पर एक्टिवा की डिक्की से 25 पौवा शोले ब्राण्ड एवं 06 पौवा रोमियो ब्राण्ड देशी प्लेन शराब, कुल मात्रा 5.580 लीटर, कीमती 2,480/- रुपये तथा शराब बिक्री की नगद रकम 600/- रुपये, कुल 3,080/- रुपये बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेवतापारा डोंगरगांव मे दो व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एस 3450 में अवैध शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके से दीपक कुमार यादव एवं नीलम सोनकर को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दीपक कुमार यादव के कब्जे से हरे-संतरा रंग के थैले में रखे 32 पौवा देशी प्लेन शराब, सवा सेरा ब्राण्ड, कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर, कीमती 2,560/- रुपये बरामद कर विधिवत जप्त किया गया तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08 एस 3450 कीमती लगभग 50,000/- रुपये, को भी जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उनके विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक रमाकांत कुरें, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, ललिता तुलावी, आरक्षक बीसराम वर्मा, रामचरण साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.