राजनांदगांव
भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ बसंतपुर, शनिदेव जयंती एवं हरेली पर्व पर उमड़ा जनसैलाब महापूजा, भंडारा और रामायण मंडली की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां
राजनांदगांव: बसंतपुर स्थित क्लब चौक हनुमान मंदिर के समीप प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शनिदेव समिति बसंतपुर के तत्वावधान में भगवान शनिदेव जयंती एवं हरेली पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शनिदेव जी की महापूजा एवं आरती से हुआ। शाम को महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं प्रख्यात सलोनी वाले गजेंद्र महाराज जी एवं उनकी रामायण मंडली द्वारा भव्य रामायण प्रस्तुति दी गई, जिसका श्रद्धालुओं ने देर रात तक आनंद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा जी उपस्थित रहे। उनके साथ पिंटू जोशी जी एवं शैलेन्द्र सिंह जी भी शामिल हुए। श्री शर्मा जी ने भगवान शनिदेव जी की आरती कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद समिति सदस्यों ने उनका पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होंने रामायण मंडली के गजेन्द्र महाराज जी एवं सदस्यों का सम्मान भी किया।
अपने उद्बोधन में श्री नीलू शर्मा जी ने हरेली पर्व एवं शनिदेव जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने के साथ हमारी परंपराओं एवं संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं।
आयोजन को सफल बनाने में शनिदेव समिति के संरक्षक एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री सुनील सेन, अध्यक्ष सुनील वैष्णव, सचिव विनोद यादव, सह-सचिव पप्पू निषाद, मंत्री ज्ञान ठाकुर, पुनाराम जी एवं मनसुख सोनकर जी, बलि राम , अशोक यादव,कुमार निर्मलकर, कुलदीप यादव सहित समस्त समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन शुभम यादव जी ने किया। अंत में समिति ने सभी वार्डवासियों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.