पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पिथौरा में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का सर्वसम्मति से चुनाव
पिथौरा — पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पिथौरा में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ।
30 सदस्यीय समिति की बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती हिमाद्री भोई को अध्यक्ष एवं श्री थानुराम सिंहा को उपाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। समिति के सभी 30 सदस्यों ने उपस्थित रहकर दोनों पदाधिकारियों के नाम पर सहमति जताई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती हिमाद्री भोई ने कहा कि स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, बच्चों के सर्वांगीण विकास और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
उपाध्यक्ष श्री थानुराम सिंहा ने विश्वास दिलाया कि स्कूल में अनुशासन, स्वच्छता और पठन-पाठन के स्तर को ऊंचा उठाने में वे पूरी निष्ठा से सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी और स्कूल के विकास के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया इस पूरी प्रक्रिया में नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी वार्ड पार्षद श्रीमती राम कुंवर सिन्हा प्राचार्य महेश साहू गुण सागर प्रधान अश्वनी होता संजय गार्डिया एवं पालक गण उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.