सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
जुनागढ़(ओडिशा) से निकली गांजे की खेप मंडला(मप्र)पहुंचने से पहले पकड़ी गई, 27 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।
राहगीर बनकर बस के इंतजार में गांजा तस्कर, पुलिस ने दबोचा—बैग से 8.290 किलो गांजा बरामद।
कोमाखान चौराहे पर चेकिंग के बीच बड़ी कामयाबी, 4.14 लाख का गांजा लेकर खड़ा था तस्कर।
तस्कर से 01 नग मोबाईल सहित कुल 4 लाख 24 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 25.08.2026 को एन.एच.-353 (कोमाखान चौराहा) में आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों की जाॅंच कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टेमरी में काली मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जो कि अपने पास रखे बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे, बस के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलते हुए कोमाखान पुलिस की टीम सूचक के बताये पते पर पहुंची, जहां पर सूचना के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति खडे़ हुए मिला। ब्यक्ति को पकड़े जिससे नाम पता के साथ साथ गंतव्य की जानकारी ली गई। संदिग्ध व्यक्ति अपना नाम शिबु मुण्ड पिता सुमंत कुमार मुण्ड उम्र 27 साल, जो ग्राम बनीजरा, थाना जुनागढ़, जिला कालाहाण्डी (ओड़िसा) का निवासी होना बताया। संदिग्ध व्यक्ति को सूचना से अवगत कराते हुए उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में 8.290 किलो (कीमती 4,14,500 रूपये) गांजा रखे मिला जिसे कब्जा पुलिस में लेते हुए आरोपी के पास से एक नग मोबाईल (किमती 10,000 रूपये) जप्त किया गया। गांजा तस्कर ने यह भी बताया की वह यह गांजा जुनागढ़ (उड़िसा) से खरीद कर मण्डला (मध्यप्रदेश) लेकर जा रहा था। आरोपी को धारा सदर मे थाना कोमाखान में अप.क्र. 131/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01- शिबु मुण्ड पिता सुमंत कुमार मुण्ड उम्र 27 साल निवासी बनीजरा थाना जुनागढ़ जिला कालाहाण्डी (ओड़िसा)।
जप्त संपत्ति-
01- 8.290 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 4,14,500 रूपये।
02- 01 नग मोबाईल कीमती 10,000 रू
जुमला जप्त संपत्ति 04 लाख 24 हजार 500 रूपये।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.