राजनांदगांव
श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली पावन कावड़ पदयात्रा, जटाशंकर धाम में किया जलाभिषेक
नारायणगढ़। श्री राम मंदिर, नारायणगढ़ से चिचोला झूरा नदी का पवित्र जल लेकर जटाशंकर मंदिर, डोंगरगढ़ तक पावन कावड़ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ सम्मिलित हुए और पैदल चलकर जटाशंकर धाम पहुँचे।
जटाशंकर मंदिर पहुँचकर कावड़ यात्रियों ने भूतभावन भगवान महादेव का विधिवत दर्शन-पूजन कर पवित्र जल अर्पित किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना करते हुए बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस भव्य एवं पावन आयोजन के सफल संचालन में गिरवर साहू, वेदराम ताम्रकार, बोधिराम साहू, रामाधिन देवांगन,देवेन्द्र यादव, अशोक वर्मा, भोजराज वर्मा, वर्षा गेड़ाम, पीताम्बर सिन्हा, चेतन साहू, संदीप सिन्हा, राकेश साहू, शिवेंद्र राजपूत, उमेंद वर्मा, कुलेश देवागन एवं टेकचंद अग्रवाल सहित जटाशंकर कावड़ यात्रा के सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक मेहनत की।
कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता चन्द्रिका प्रसाद डडसेना,जिला पंचायत राजनांदगांव की उपाध्यक्ष किरण अमर साहू, जनपद सदस्य रेशमा टकेश चंद्रवंशी, समाजसेवी चुम्मन साहू, पुष्पा सिन्हा,अतिश सिन्हा, चतुर पाल, सूरज डडसेना सहित राम मंदिर नारायणगढ़ समिति एवं जटाशंकर मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कांडे व महिला मोर्चा द्वारा कावड़यात्रियों को पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
वही उमेश साहू ऑनलाइन सेंटर,रेखुराम यादव, डॉ. महेन्द्र साहू, प्रमोद वर्मा, लुकेश वर्मा एवं संदीप गेड़ाम एवं जटाशंकर समिति सहित अन्य सहयोगियों द्वारा कावड़ियों लिए स्वल्पाहार एवं आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।
आयोजकों गिरवर साहू, वेदराम ताम्रकार, देवेन्द्र यादव, अशोक वर्मा, पीताम्बर सिन्हा एवं वर्षा गेड़ाम ने पावन कावड़ पदयात्रा में उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने वाले सभी कावड़ यात्रियों, श्रद्धालुजनों, समितियों, सहयोगियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने इस धार्मिक यात्रा को ऐतिहासिक एवं यादगार बना दिया।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.