Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 25, 2026

अंधेकत्ल के एक नाबालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

 अंधेकत्ल के एक नाबालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ममेरी बहन से आये दिन मारपीट करने और अवैध संबंध का शक होने की बात पर योजनाबद्ध तरीके से शराब सेवन करने के पश्चात गमछा से गला घोंटकर हत्या की घटना को अंजाम देने के एक नाबालिक सहित चार आरोपियों को थाना मदनवाड़ा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल और विधि से संघर्षरत बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

                                 प्रेस कांफ्रेंस में इस अंधेकत्ल का खुलासा करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय०पी० सिंह (भापुसे) ने बताया विगत माह 05 मार्च को थाना मदनवाड़ा में सूचक संजय हथगिया निवासी - भैंसाराटोला , थाना - मदनवाड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम भैंसाराटोला से एक किलोमीटर कोहका नदी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना मदनवाड़ा पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर मृतक की मृत्यु को संदिग्ध मानते हुये मामले की गंभीरता से जांच की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा घटनास्थल , साक्ष्यों एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं घटना में उनकी भूमिका के संबंध में साक्ष्य एकत्र किये गये। विवेचना के दौरान अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 103(1), 238 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) मानपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा अज्ञात मृतक की पहचान कदम भुआर्य पिता स्वर्गीय तोरण भुआर्य उम्र 36 वर्ष निवासी फुलकोडो थाना खडगांव हाल मुकाम राजकट्टा थाना औंधी के रूप के किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लोकल मुखबिर की मदद से एवं साइबर सेल की तकनीकी सहायता की मदद से घटनाकारित करने वाले संदेही का मोबाइल लोकेशन हैदराबाद में होने से तुरंत टीम को हैदराबाद रवाना किया गया। जहां से संदेही चंदन अंधारे  निवासी चिखला कसा भैंसाराटोला ग्राम कनेली मदनबाड़ा को हिरासत में लेकर मानपुर लाया गया और आरोपी से पूछताछ किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि कदम भुआर्य की पत्नी परमेश्वरी उसके मामा की लड़की है , जिसे कदम भुआर्य आये दिन मारपीट करता रहता था और उसके साथ परमेश्वरी का अवैध संबंध होने का भी शक किया करता था। एवं चमन देहरी उसके मामा का लड़का जो कदम भुआर्य का साला और परमेश्वरी का भाई है ,  कदम भुआर्य द्वारा उसकी बहन परमेश्वरी व उसकी मां के साथ मारपीट करने से परेशान रहता था। जिसके कारण 28 फरवरी 2026 को चमन व चंदन ने मेढ़ाबुजुर्ग बाजार में कदम भुआर्य को देखा और तभी उन दोनों ने प्लान बनाया कि कदम भुआर्य को आज जान से खत्म कर देते हैं। उसके बाद ग्राम राजकट्टा औंधी के हरेश राणा , चमन देहरी , चंदन अंधारे एवं एक नाबालिक विधि से संघर्ष बालक ने मिलकर कदम भुआर्य का हत्या करने का षड्यंत्र रचकर चमन देहरी ने कदम भुआर्य को फोन करके पूछा तो कदम ने बताया कि वह सीतागांव बस स्टॉप के पास पहुंच गया है। चारों ने उसे वही पर रुकने बोलकर वहां जाकर कदम भुआर्य को साथ में लेकर शराब पीने का बहाना कर उसे अपने साथ चंदन अंधारे के घर के पास चिखलाकसा भैंसाराटोला नाला कनेली  के पास ले जाकर उसके भुट्टा के खेत में भुट्टा भूंजकर खाये और महुआ शराब का सेवन करने के बाद कदम भुआर्य को नशा ज्यादा होने से चारों ने मिलकर गमछा से उसका गला घोंट दिया और वही नाला के किनारे गड्ढा करके रेट में ढक   तथा कदम भुआर्य के पास रखे मोबाइल , पर्स और उसके जूता को लेकर चले गये और मोबाइल एवं जूते को पास के नाले में फेंक दिया उसके बाद वे चारों अपने घर चले गये। आरोपी के बताये अनुसार कथन लिया जाकर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना मदनवाड़ा पुलिस ने चारो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से तीन आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल और विधि से संघर्षरत बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। 


गिरफ्तार आरोपीगण -


चंदर सिंह अंधारे पिता तुलसी राम अंधारे उम्र 25 वर्ष निवासी -  चिखलाकसा , थाना -  मदनवाड़ा , हेमंत राणा पिता विश्वनाथ उम्र 21 वर्ष निवासी -  राजकट्टा , थाना - औंधी , चमन लाल देहरी पिता संतलाल देहरी उम्र 24 वर्ष निवासी - राजकट्टा , थाना - औंधी , जिला -  मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी (छत्तीसगढ़) एवं एक विधि से संघर्षरत बालक।‌

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad