राजनांदगांव
नाबालिक के साथ मिलकर चोरी करने वाला गिरफ्तार।
दुकान से नकदी चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार एवं चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा भी जब्त।
चोरी के अपराध में नाबालिक का किया इस्तेमाल।
गिरफ्तार आरोपी -
मनीष झाड़े पिता किशोर झाड़े, उम्र 26 वर्ष, निवासी रविदास नगर मोतीपुर, पुलिस चौकी चिखली,
राजनांदगांव (छ.ग.) एवं विधि से संघर्षरत बालक
चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा चोरी पर कडी कार्यवाही की निर्देष दिये गये है। अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव क्षेत्र में बडी कार्यवाही किया गया है।
दिनांक 30.07.2026 प्रार्थी संजय कुमार साहू पिता पूर्ण किषोर साहू, उम्र 33 साल, निवासी ग्राम अर्जुनी, थाना डोगरगांव, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 24.07.2026 को प्रार्थी खाना खाने के लिये दुकान के ऊपर बने घर में गया था। दुकान में उसकी पत्नी बैठी थीै जो बच्चे के रोने पर व ग्राहक नही होने पर उसे लेकर वह भी ऊपर आ गई। इसी दौरान उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी द्वारा उसके दुकान में घुसकर गल्ले से नगदी 8000 रूपये चोरी कर ले गया है कि, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों के जरिए संदेही की तलाश कर रही थी। आज दिनांक 25.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही मनीष झाड़े पिता किशोर झाड़े, उम्र 26 वर्ष, निवासी मोतीपुर, राजनांदगांव को उसके घर से हिरासत में लिया। आरोपी को हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी मनीष झाड़े ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने एक अन्य नाबालिग बालक के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था। चोरी के पैसे दोनो ने आधे-आधे अपना में बांट कर खाने-पीने में खर्च कर देना बताए। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई एक्टिवा क्रमांक सीजी 08 एए 0320 को उसके घर से जब्त कर लिया है। विवेचना में पाया कि आरोपी ने इस चोरी की घटना में एक नाबालिग बालक का सहारा लिया था। पूछताछ एवं विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी द्वारा पूर्व में भी 03 अपराध कारित किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, थाना प्रभारी डोंगरगांव, प्रधान आरक्षक सुरेश सिंह राजपूत, आरक्षक हेमंत सुर्यवंशी, चन्द्रप्रकाष हरमुख की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.