सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
महासमुंद : पिथौरा विकासखंड के ग्राम टेका से नाजिर खान और सिकंदर बरिहा 2 छात्रों का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन
पिथौरा
पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम टेका में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के लिए गर्व का क्षण रहा। प्रयास आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में ग्राम टेका के 2 छात्रों नाजिर खान और सिकंदर बरिहा का चयन शैक्षणिक सत्र 2025 _26 में हुआ है।
विद्यालय में चयनित बच्चों की सूची जारी होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बन गया। सभी शिक्षकों ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही बच्चों ने यह सफलता हासिल की है।
प्रयास आवासीय विद्यालय राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के मेधावी छात्रों को NEET, JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के साथ आवासीय सुविधा दी जाती है।
विद्यालय के प्रधान पाठक ने बताया कि चयनित दोनों छात्र शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। स्कूल स्टाफ और पालकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि इससे पूरे गांव के अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामचरण साहू संतराम साहू शिक्षाविद पीसी सामंत राय प्रधान पाठक रामकुमार स्वर्णकार शिक्षक निरालाल नायक बसुदेव प्रधान शिक्षिका श्रीमती संतोषी निषाद ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त कर बधाई दी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.