Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 14, 2026

315 बालिका शौचालयों से स्कूलों में बढ़ेगी बेटियों की सुविधा और गरिमा वीबी जी रामजी योजना से 11.43 करोड़ स्वीकृत

 315 बालिका शौचालयों से स्कूलों में बढ़ेगी बेटियों की सुविधा और गरिमा



वीबी जी रामजी योजना से 11.43 करोड़ स्वीकृत


CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 


बिलासपुर, 13 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की मंशानुरूप जिले के शासकीय विद्यालयों में बालिकाओं के लिए बेहतर एवं सुरक्षित सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में बिलासपुर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समन्वय करते हुए जिले के सभी ग्रामीण शासकीय विद्यालयों में बालिकाओं के लिए 315 शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की है। ये शौचालय वीबी जी रामजी योजना के तहत निर्मित किए जाएंगे। इसके लिए कुल ₹11.43 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेटियों के सम्मान और सुविधा को समर्पित यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए स्वच्छता, सुरक्षा और गरिमा से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराएगी। विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय होने से उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और स्कूल में उनकी नियमित उपस्थिति को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल केवल शौचालय निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि बेटियों को सम्मानजनक, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक कदम है।


CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट 

मो,9340810592

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad