Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 14, 2026

बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य जेल दाखिल

 बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - वैशाली नगर क्षेत्र में बंद मकानों में सिलेसिलेवार हो रही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के महिला सहित पांच आरोपियों को थाना वैशाली नगर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना वैशाली नगर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस द्वारा प्रकरणों की विवेचना करते हुये संदिग्ध व्यक्तियों एवं चोरी की सामाग्री के संभावित खरीदारों के संबंध में जानकारी एकत्र की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा दिन एवं रात्रि के समय बंद एवं सुनसान मकानों की रेकी कर ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करने तथा सोने-चांदी के आभूषण , नकदी एवं अन्य सामान चोरी करने की जानकारी दी गई। आरोपियों द्वारा मई 2026 में स्कूल के सामने स्थित एक मकान से सोने की कान बाली , चांदी की बिछिया , चांदी की पायल एवं चांदी का करधन चोरी करना स्वीकार किया गया। इसके अतिरिक्त कैंप क्षेत्र एवं राजीव नगर स्थित मकानों से भी सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की जानकारी सामने आई। जून एवं जुलाई 2026 के दौरान भी आरोपियों द्वारा बंद मकानों को निशाना बनाकर सोने की अंगूठी , सोने की चेन , चांदी की पायल , चांदी की बिछिया , चांदी का करधन , नकदी एवं गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी करना बताया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी किये गये सोने-चांदी के आभूषण अलग-अलग ज्वेलर्स के पास बेचने तथा बिक्री से प्राप्त रकम को आपस में बांटकर खर्च करने की जानकारी दी गई। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सामाग्री एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। बरामदगी एवं अन्य प्रकरणों में आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में विवेचना जारी है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना वैशाली नगर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपीगण -


मोहम्मद अनीस खान उम्र 40 वर्ष निवासी - जेपी नगर संजय कबाड़ी के पास कैंप-02 , थाना - छावनी , श्रीनिवास शाह उम्र 35 वर्ष निवासी - शारदा पारा जेपी चौक श्रवण किराना के पास कैंप-02,  थाना -  छावनी , मोहम्मद इरशाद उम्र 32 वर्ष निवासी - सां-अवंती बाई चौक  अंबेडकर नगर सिरसा रोड कोहका , थाना - सुपेला , एम. चिन्ना राव उम्र 54 वर्ष निवासी - वार्ड क्रमांक 19 स्टीलनगर थाना - सुपेला और शमीन बेगम उर्फ सोना उम्र 42 वर्ष निवासी - जेपी नगर , संजय कबाड़ी के पास , कैंप-02,  थाना - छावनी , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


जप्त सामाग्री -


आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किये गये सोने-चांदी के आभूषण , नकदी , गैस सिलेंडर एवं अन्य चोरी का सामान तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त वाहन बरामद/जप्त किया गया है। 


दुर्ग पुलिस की अपील-


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मकान को लंबे समय के लिये बंद रखने की स्थिति में आसपास के विश्वसनीय लोगों को इसकी जानकारी दें तथा घर की सुरक्षा के आवश्यक उपाय करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चोरी अथवा अन्य अपराध से संबंधित सूचना मिलने पर पुलिस को सहयोग करें। चोरी की सामग्री की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad