Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 14, 2026

लखनादौन में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार भव्य निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर संपन्न; डॉ. प्रशांत वानखेडे व उनकी टीम के विशेष योगदान से सैकड़ों ने उठाया लाभ

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

लखनादौन में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार भव्य निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर संपन्न; डॉ. प्रशांत वानखेडे व उनकी टीम के विशेष योगदान से सैकड़ों ने उठाया लाभ 


 सी एन आई न्यूज सिवनी/लखनादौन मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा जारी विशेष एडवाइजरी फ्रेमवर्क तथा माननीय न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक जी के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशों के तहत बुधवार, 12 अगस्त को जनपद पंचायत लखनादौन के सभागार में एक दिवसीय विशाल मेगा  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ श्री सतीश चंद्र राय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उच्च न्यायालय के इस विशेष अभियान का उद्देश्य न्यायिक सेवा से जुड़े समस्त कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, उनके परिजनों तथा पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना गोल्हानी तथा बार एसोसिएशन लखनादौन के अध्यक्ष श्री फजील अहमद फिरदौसी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों तथा बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री फजील अहमद फिरदौसी ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आयोजकों व चिकित्सकों के इस सेवा कार्य की सराहना की। इसके साथ ही सिवनी विधायक श्री दिनेश राय 'मुनमुन', प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश लखनादौन श्री संजीव कुमार पालीवाल तथा अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष विनय नेमा, सचिव लखन डेहरिया, सहसचिव श्रीमती सरिता रजक, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति गोलहानी, पुस्तकालय प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। शिविर के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अरविन्द गोल्हानी, श्री प्रमोद जैन, श्री सुदर्शन गोल्हानी, श्री एन.एस. पटेल, श्री जी.एस. यादव, श्री के.सी. निगम एवं श्री हरीश जैन सहित अनेक वरिष्ठ व प्रबुद्ध अधिवक्ताओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।


शिविर में विभिन्न गंभीर एवं सामान्य बीमारियों की निःशुल्क जांच तथा चिकित्सीय परामर्श हेतु 18 अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रही  एम.डी. मेडिसिन डॉ. प्रशांत वानखेड़े (सेवा सदन अस्पताल लखनादौन) एवं डॉ. जे.पी.एस. परतेती (सिविल अस्पताल लखनादौन)  स्त्री एवं महिला रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट)  डॉ. रक्षा गजभिये (नागपुर)  हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट)  डॉ. आंजनेय मिश्रा (गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल, जबलपुर)  अस्थि रोग विशेषज्ञ (ऑर्थो)  डॉ. पियुष श्रीवास्तव (नागपुर)  शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक पांडे  चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय शर्मा (नागपुर) फिजियोथेरेपिस्ट एवं सर्जन डॉ. श्रद्धा यादव (एम.पी.टी.एच.) एवं डॉ. जगदीश प्रसाद  दंत, आयुर्वेद, होम्योपैथी व अन्य विशेषज्ञ  डॉ. वैभव दुबे, डॉ. आशाश्रुति गोलहानी (दंत रोग), डॉ. दीक्षा धुर्वे, डॉ. रेखा कर्वेती (आयुर्वेद), डॉ. शैलेन्द्र तिवारी (होम्योपैथी), डॉ. लक्ष्मण गोलहानी (मेडिकल ऑफिसर), पैथोलॉजिस्ट राजेन्द्र पटेल, नेत्र सहायक संजय श्रीवास्तव एवं फार्मासिस्ट विवेक चौकसे ने सेवाएं दीं।

इस वृहद स्वास्थ्य आयोजन को सफ़ल बनाने में डॉ. प्रशांत वानखेड़े (नागपुर / सेवा सदन अस्पताल लखनादौन) एवं उनकी पूरी चिकित्सा टीम का विशेष एवं उल्लेखनीय योगदान रहा। उनकी सक्रियता, समर्पण और उत्कृष्ट सेवा भावना के कारण ही सैकड़ों मरीजों को सुगमता से उच्चस्तरीय स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सका।

शिविर में आए सभी संभागियों एवं हितधारकों के पहचान पत्रों के माध्यम से डिजिटल हेल्थ आईडी (ABHA ID) बनाई गई। साथ ही, कराई गई विभिन्न पैथोलॉजी जांचों की रिपोर्ट सीधे प्रतिभागियों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भेजने की आधुनिक व्यवस्था की गई। इस सफल आयोजन पर अधिवक्ता संघ लखनादौन एवं समस्त न्यायिक परिवार ने उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन तथा आए हुए सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad