Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 29, 2026

श्री बांके बिहारी मंदिर में 4 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महापर्व का आयोजन संध्या में सुश्री रेनू एवं टीम, रात्रि में भजन सम्राट श्री कैलाश सोनी एवं टीम देंगे भजनों की मनमोहक प्रस्तुति

 श्री बांके बिहारी मंदिर में 4 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महापर्व का आयोजन



संध्या में सुश्री रेनू एवं टीम, रात्रि में भजन सम्राट श्री कैलाश सोनी एवं टीम देंगे भजनों की मनमोहक प्रस्तुति

सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर -श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट, चूड़ी लाईन रायपुर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी महापर्व का भव्य आयोजन शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को किया जा रहा है। वर्ष 1870 में स्थापित एवं वर्ष 2026 में नवनिर्मित श्री बांके बिहारी मंदिर में आयोजित होने वाला यह जन्माष्टमी महापर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से परिपूर्ण होगा।


कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक दूध अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे श्रृंगार दर्शन होंगे। दोपहर 3:00 बजे से भजनामृत कार्यक्रम में भजन गायिका सुश्री रेणु एवं टीम द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।


संध्या 7:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन सम्राट श्री कैलाश सोनी एवं टीम भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।


जन्माष्टमी महापर्व का मुख्य आकर्षण रात्रि 12:01 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा। इस अवसर पर विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।


श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर प्रभु श्री बांके बिहारी की ‌सेवा, भजनों का आनंद एवं दिव्य दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करें और जन्माष्टमी के इस पावन अवसर को भक्तिभाव से मनाएं।


स्थान: श्री बांके बिहारी मंदिर, चूड़ी लाइन, सदर बाजार, रायपुर, छत्तीसगढ़

आयोजक: श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट, रायपुर।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad