खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने ग्राम बाजार अतरिया में किया वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की मूर्ति का अनावरण
खैरागढ़, 29 अगस्त: ग्राम बाजार अतरिया में आज वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा का अनावरण एवं पारंपरिक भोजली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा के अनावरण और माल्यार्पण कर नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए रानी अवंतीबाई के अदम्य साहस, बलिदान और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
मूर्ति अनावरण के पश्चात आयोजित भोजली महोत्सव में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति, गीतों और उल्लास के साथ भोजली पर्व मनाया गया।
विधायक ने क्षेत्रवासियों को भोजली महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन में उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.