Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 21, 2026

ब्लैक फिल्म के विरुद्ध सिटी कोतवाली एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही करीब 50 वाहनों से हटवाई गई ब्लैक फिल्म, वाहन चालकों को दी गई समझाइश

 ब्रेकिंग दंतेवाड़ा

लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़

रिपोर्टर.. असीम पाल ब्यूरो

             दंतेवाड़ा


थाना सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा, जिला दक्षिण बस्तर

दिनांक – 21.08.2026


ब्लैक फिल्म के विरुद्ध सिटी कोतवाली एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाही



करीब 50 वाहनों से हटवाई गई ब्लैक फिल्म, वाहन चालकों को दी गई समझाइश


पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्र मोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार खूँटे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  नसर उल्लाह सिद्धिकी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा एवं यातायात पुलिस द्वारा वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म/काली फिल्म के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।



अभियान के दौरान पुलिस एवं यातायात की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान करीब 50 वाहनों से ब्लैक फिल्म मौके पर ही निकलवाई गई। साथ ही, कुछ वाहन चालकों को ब्लैक फिल्म के संबंध में नियमों की जानकारी देते हुए अपने वाहनों से ब्लैक फिल्म तत्काल हटाने हेतु समझाइश दी गई।


पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म को स्वेच्छा से तत्काल हटवा लें। वर्तमान में पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाइश देकर नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आगामी दिनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कांच का उपयोग करें, ताकि सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग रखें 

इस संयुक्त अभियान में थाना सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी  धनंजय सिन्हा, एएसआई भारती, बरगे, झनेन्द्र, पीएसआई अंकित सोनी, अश्वनी सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र तथा आरक्षक भूपेंद्र, भील, दुलाराम, जलदेव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


यातायात शाखा से प्रभारी मुकेश ताती, सहायक उप निरीक्षक  जितेंद्र त्रिपाठी, आरक्षक आदित्य, बारला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad