राजनांदगांव
अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही
अवैध रूप से शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से 28 पौवा रोमियो देशी मसाला शराब, कुल मात्रा 5.040 बल्क लीटर, कीमत ₹2,800 एवं मोटर सायकल क्रमांक CG-08-Z-7577, कीमत ₹10,000, कुल जुमला कीमत ₹12,800 जब्त।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अवैध गतिविधियों, शराब कोचियों/तस्करों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कड़ी निगरानी रखकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. गोपाल मंडावी, पिता रति राम मंडावी, उम्र 36 वर्ष, निवासी बधियाटोला, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल द्वारा डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ के साथ अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 19-08-2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बधियाटोला मेडिकल चौक में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी गोपाल मंडावी, पिता रति राम मंडावी, उम्र 36 वर्ष, निवासी बधियाटोला, डोंगरगढ़ को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 28 पौवा रोमियो देशी मसाला शराब, कुल मात्रा 5.040 बल्क लीटर, कीमत ₹2,800 तथा मोटर सायकल क्रमांक CG-08-Z-7577, कीमत ₹10,000, कुल जुमला कीमत ₹12,800 को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप निरीक्षक महेश कुमार मंडावी, आरक्षक मिलन वाल्टर एवं रामखिलावन का सराहनीय योगदान रहा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.