श्रावण मास में छत्तीसगढ़ के प्राचीन राजीव लोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। छ.ग.प्रदेश- छत्तीसगढ़ के राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम के पास स्थित राजीव लोचन मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर में पवित्र श्रावण मास में लग रही है श्रृद्धालुओं की भीड़।
इस भव्य मंदिर का निर्माण 8वीं शताब्दी में नल वंश के राजा विलासतुंग द्वारा करवाया गया था। इसे छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना और प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है।
राजधानी सहित देश भर के श्रृद्धालु यहां श्रृद्धा से पहुंचकर भगवान श्री राजीव लोचन का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।
यह मंदिर एक बड़े आयताकार प्रांगण के बीच में 'पंचायतन' शैली में बना है, जिसके चारों कोनों पर अन्य छोटे मंदिर (जैसे वराह, वामन, नृसिंह और बद्रीनाथ) स्थित हैं।
विष्णु प्रतिमा: गर्भ गृह में भगवान विष्णु की चार भुजाओं वाली सुंदर मूर्ति स्थापित है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.