Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 27, 2026

दावनबोड़ में वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण आदिवासी समाज और हमर सुंदर गांव फाउंडेशन की पहल, विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा

 दावनबोड़ में वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण



आदिवासी समाज और हमर सुंदर गांव फाउंडेशन की पहल, विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा


सिमगा। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दावनबोड़ में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक वीर नारायण सिंह की प्रतिमा की स्थापना एवं भव्य अनावरण किया गया। आदिवासी समाज एवं हमर सुंदर गांव फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल रहे। उनके साथ शिवरतन शर्मा, दीप्ति गोविंद वर्मा, सीता शशिकांत ध्रुव, सुरेश कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा, अमृत लाल ध्रुव, नोहर सिंह ध्रुव, लीना योगेश कैवर्त, गंगा प्रसाद वर्मा, विष्णु प्रसाद ध्रुव, लालू ध्रुव, प्रवीण वर्मा, नवीन वर्मा, अजय वर्मा, मनोहर साहू, कल्याण वर्मा, शबनम बी, लता वर्मा, मीना देवी वर्मा, तिलक वर्मा, मालिक राम, लखन वर्मा, रतन वर्मा, जीवन वर्मा एवं तेजबली कोटवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


प्रतिमा अनावरण के दौरान उपस्थित लोगों ने वीर नारायण सिंह के चित्र एवं प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, त्याग, साहस और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वीर नारायण सिंह केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि शोषित एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज बनने वाले जननायक थे। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


वक्ताओं ने कहा कि ग्राम दावनबोड़ में वीर नारायण सिंह की प्रतिमा की स्थापना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। यह प्रतिमा गांव के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास, संस्कृति, परंपरा और महापुरुषों के संघर्ष से परिचित कराने का काम करेगी। साथ ही समाज में एकता, स्वाभिमान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगी।


विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा


कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने ग्राम दावनबोड़ सहित आसपास के पड़ोसी गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। विकास कार्यों के लिए राशि की घोषणा होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए सांसद एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।


ग्रामीणों ने कहा कि प्रतिमा स्थापना के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए की गई यह घोषणा गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि स्वीकृत विकास कार्य जल्द धरातल पर नजर आएंगे और गांव में मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


समाज की एकता और विकास का लिया संकल्प


कार्यक्रम में हमर सुंदर गांव फाउंडेशन की भूमिका की भी सराहना की गई। संस्था द्वारा गांव एवं समाज के हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर उपस्थित लोगों ने कहा कि सामाजिक संगठनों की ऐसी पहल से गांव में सकारात्मक वातावरण तैयार होता है और युवा पीढ़ी को अपने महापुरुषों एवं गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का अवसर मिलता है।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर हमर सुंदर गांव फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सहयोगकर्ताओं, ग्रामीणों एवं आदिवासी समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, गांव के विकास और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं इतिहास से जोड़ने के लिए संस्था आगे भी निरंतर कार्य करती रहेगी।


वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम को लेकर पूरे दावनबोड़ गांव में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसे गांव के इतिहास और सामाजिक गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर बताया।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad