ग्राम सोनियाड़ीह में शोक की लहर, श्रीमती उपासीन केवट का दुखद निधन
बिलाईगढ़। तहसील बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम सोनियाड़ीह, पोस्ट नगरदा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) निवासी श्री सुनाऊ केवट की धर्मपत्नी श्रीमती उपासीन केवट का आकस्मिक एवं दुखद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे ग्राम सोनियाड़ीह सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रीमती उपासीन केवट के निधन से उनके पति श्री सुनाउ केवट, परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है। वे अपने पीछे पति एवं परिवारजनों को शोकाकुल छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी, रिश्तेदार एवं परिचित जन शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीमती उपासीन केवट का व्यवहार सरल एवं मिलनसार था। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को गहरा दुख पहुंचा है। ग्रामवासियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक जनों एवं ग्रामवासियों ने श्री सुनाउ केवट एवं उनके समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सभी ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि वे शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.