Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 15, 2026

डोंगरगढ़ पुलिस की एक और सराहनीय मानवीय पहल सामाजिक बहिष्कार खत्म कर परिवार को फिर से समाज की मुख्यधारा से जोड़ा ग्राम छिपा में 7 वर्षों से समाज से बहिष्कृत गोपीराम वर्मा एवं उनके परिवार को पुनः समाज में शामिल कराया गया तहसीलदार के साथ ग्राम पहुंचकर आपसी विवाद का कराया गया निराकरण सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने हेतु की गई पहल

 राजनांदगांव


 डोंगरगढ़ पुलिस की एक और सराहनीय मानवीय पहल  सामाजिक बहिष्कार खत्म कर परिवार को फिर से समाज की मुख्यधारा से जोड़ा



ग्राम छिपा में 7 वर्षों से समाज से बहिष्कृत गोपीराम वर्मा एवं उनके परिवार को पुनः समाज में शामिल कराया गया


तहसीलदार के साथ ग्राम पहुंचकर आपसी विवाद का कराया गया निराकरण


सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने हेतु की गई पहल


डोंगरगढ़ प्रशासन  एवम पुलिस  की संयुक्त टीम द्वारा सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की दिशा में मानवीय पहल करते हुए ग्राम छिपा में विगत लगभग 06 वर्षों से समाज से बहिष्कृत गोपीराम वर्मा एवं उनके परिवार को पुनः समाज की मुख्यधारा में शामिल कराया गया।




 पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी लेकर तहसीलदार श्री चिराग रामटेके महोदय के साथ थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री सुमन जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम छिपा पहुंचकर संबंधित पक्षों एवं समाज के लोगों से चर्चा की गई। आपसी मतभेदों एवं विवाद का शांतिपूर्ण ढंग से निराकरण कराते हुए गोपीराम वर्मा एवं उनके परिवार को पुनः समाज में सम्मिलित कराया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं समाज के लोगों को आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता एवं सद्भाव बनाए रखने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद को आपसी चर्चा एवं प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से निराकृत करने हेतु समझाइश दी गई।


डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा जनता एवं पुलिस के बीच विश्वास एवं समन्वय मजबूत करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad