बिलाईगढ़ महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण, तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका दिवस मनाया
बिलाईगढ़। शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय, बिलाईगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बिलाईगढ़ परिक्षेत्र के रेंजर माखन लाल बंजारे एवं रोपणी प्रभारी पुष्पेंद्र बघेल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पौधों की उपलब्धता एवं वृक्षारोपण में सहयोग के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र ने वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उसके प्रयासों की सराहना की।
भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन के दौरान प्रभावित एवं विस्थापित हुए लोगों के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। वहीं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान,
राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के लिए प्रेरित किया गया तथा घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक सुनीता विक्रम कोशले, तुलेश्वर सिंह ध्रुव, अन्नू केवरा, नरेंद्र राकेश, रेशम लाल चौहान, धनंजय कर्ष, नयना निराला सहित महाविद्यालयीन स्टाफ शुभम तिवारी, रोशन पटेल, श्रीपाल सिंह रात्रे, दुर्गेश साहू, बेदी जगत, मोती सोनी, चिरंजीव साहू एवं कार्यक्रम अधिकारी पंकज साहू उपस्थित रहे।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.