स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - देश की आन बान शान तिरंगे के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में हरदेव लाला मंदिर, टिकरापारा से भव्य तिरंगा यात्रा निकली राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राएं, एवं गणमान्य नागरिकों सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राजधानी में राष्ट्रभक्ति का अनुपम माहौल निर्मित कर दिया।
तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों के हाथों में तिरंगा नजर आया भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा का मार्ग में हर चौक चौराहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी स्कूलों की छात्र- छात्राओं, गणमान्य नागरिकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं के राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना की सराहना की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.