दो परिवारों को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर
कवर्धा, 6 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत दो विपत्ति ग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम महली निवासी मीत चंद्राकार की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनके पिता श्री घनश्याम चंद्राकर को, और ग्राम अमलीडीह निवासी पुन्नीराम पटेल सर्प के काटने से मृत्यु होने पर विपत्ति ग्रस्त उनकी पत्नी संगीताबाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.