सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
सक्ती/बरेकेल। जैतपुर महानदी के पावन तट पर स्थित जैताई मां की पुण्यभूमि जैतपुर में सावन माह के अंतिम सोमवार के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान देवादिदेव महादेव के विशाल शिवलिंग के दर्शन एवं पूजन के लिए प्रातःकाल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। पूरा परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।
महादेव के दर्शन एवं पूजन के उपरांत डांडिया रास गरबा समिति के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। आयोजन के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन एवं प्रसाद उपलब्ध कराने में सहयोग किया।
धार्मिक आयोजन में समिति की सदस्य सुश्री रोहिणी साहू, अर्पणा साहू, श्रीमती स्मिता नेताम, श्रीमती नमिता सोनी, श्रीमती वर्षा साहू, श्रीमती उमा भारती साहू, श्रीमती शिवराज खटर्जी, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती सविता खटर्जी, सुश्री उमा साहू, सुश्री शकुंतला साहू सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। समिति के सदस्यों ने पूरे कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को संभालते हुए दर्शन एवं प्रसाद वितरण को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। भक्ति, आस्था और सामाजिक सहभागिता से सराबोर यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.