खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने ग्राम देवारीभाट में जिला स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव में की शिरकत
खैरागढ़, 24 अगस्त! आज ग्राम देवारीभाट में आयोजित जिला स्तरीय त्रिदिवसीय गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में खैरागढ़ क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के संतों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा सिंह ने कहा कि महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित 'रामचरितमानस' मानव जीवन के लिए एक मार्गदर्शिका है। उन्होंने हमें भक्ति, मर्यादा, नैतिकता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया है, वह आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। ऐसे आयोजनों से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत नई पीढ़ी तक पहुंचती है।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.