Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 24, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के खिलाफ कथित जातिवादी टिप्पणी को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के खिलाफ कथित जातिवादी टिप्पणी को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन



छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित रूप से की जा रही जातिवादी एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में थाना प्रभारी, थाना गुण्डरदेही को ज्ञापन सौंपकर संबंधित सोशल मीडिया आईडी एवं व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।




समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया एवं इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं जातिवादी टिप्पणियां किए जाने से आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को प्रभावित कर सकती हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि सोशल मीडिया पर की गई ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट एवं टिप्पणियों की जांच कर संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जाए तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाली संबंधित आईडी के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई।

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी भी समाज, समुदाय या संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ जातिगत एवं अपमानजनक टिप्पणी को उचित नहीं ठहराया जा सकता। समाज ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र राय,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन सिंह तारम,रामदयाल सोरी,थानसिंह मंडावी,पार्षद संतोष नेताम ,पार्षद शैल महोबिया ,एल्डरमैन गोकुल निषाद ,चेतन सोनकर,पुरेंद्र सिंह प्रमोद कुमार कंवर, डीआर ठाकुर, एआर ठाकुर ,सुशील कुमार,सूरजभान यादव,भुनेश कुमार ,योगेश्वर साहू, बाहरू राम,प्रकाश नेताम सहित छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद के पदाधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे। ज्ञापन पर समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के हस्ताक्षर भी किए गए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad