Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 24, 2026

राज्य स्तरीय पारा योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ समापन जिंदल आशा के बच्चों ने किया विभिन्न पदकों पर कब्जा

 राज्य स्तरीय पारा योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का हुआ समापन



जिंदल आशा के बच्चों  ने किया विभिन्न पदकों पर कब्जा


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायगढ़ - छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की राज्य स्तरीय टीम की दो दिवसीय द्वितीय राज्य स्तरीय पारा योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का समापन संस्कारधानी रायगढ़ के अग्रोहा धाम में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे। इस भव्य चैंपियनशिप में बिलासपुर से 08 खिलाड़ी , महासमुंद और गरियाबंद से 30 खिलाड़ी , राजनांदगांव से 20 खिलाड़ी , खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से 05 खिलाड़ी , रायपुर से 03 खिलाड़ी , धमतरी से 10 खिलाड़ी , कवर्धा जिले से 05 खिलाड़ी और गृह जिले रायगढ़ से 30 खिलाड़ियों सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आये 150 से भी अधिक दिव्यांग योग खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रायगढ़ एवं प्रदेश स्तर के सम्मानीय सदस्यों और गणमान्य नागरिकों के समक्ष इन विशेष प्रतिभावान खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक कठिन योगासनों का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के अद्भुत संतुलन , लचीलेपन और एकाग्रता को देखकर वहाँ मौजूद हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोने-कोने से आये खिलाड़ियों के साथ-साथ विशेष रूप से नाइजीरिया से पहुंचे मेहमानों ने भी अपनी अनूठी कला का शानदार प्रदर्शन किया , जो इस कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण रहा। दर्शकों ने करतल ध्वनि से सभी का निरंतर उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में अंडर ट्वेंटीन ओएच-ए श्रेणी , बधिर श्रेणी , गूंगी श्रेणी महिला पुरुष दल साथ ही ओवर ट्वेंटीन सीनियर श्रेणी में ओएच- ए श्रेणी , बधिर श्रेणी , गूंगी श्रेणी में महिला और पुरूषों दोनों की बहुतायत में उपस्थिति रही। जिसमें मुख्य रूप से अस्थि बाधित वरिष्ठ पुरुष खिलाड़ियों में महासमुंद जिले से तोरण यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान , बिलासपुर से आशीष पटेल ने रजत पदक जीत कर द्वितीय स्थान और बिलासपुर के रहने वाले बीरेंद्र नवरंग ने कांस्य पदक जीत कर तृतीय स्थान प्राप्त करने में उपलब्धि हासिल कई। जबकि इसी कैटेगरी में सीनियर महिलाओं में रोहिणी साहू ओएच-बी कैटेगरी में गोल्ड मेडल और ओएच-ए कैटेगरी में सुश्री चंचला पटेल ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी कड़ी में जिंदल आशा के बच्चों लक्ष्मी प्रसाद को बॉयज कैटिगरी 17 से ऊपर श्रवणबाधित में गोल्ड मेडल , कलामअंसारी 17 से ऊपर बॉयज कैटिगरी श्रवणबाधित सिल्वर मेडल , रमन साहू 17 से ऊपर श्रवण बाधित ब्रॉन्ज मेडल , इशिका अरोड़ा 17 से ऊपर गर्ल्स श्रवण बाधित गोल्ड मेडल , अल्का अग्रवाल 17 से ऊपर श्रवण बाधित ब्रॉन्ज मेडल ,  वर्षा कश्यप 17 से नीचे श्रवण बाधित गोल्ड मेडल और आशा द होप में पदस्थ विशेष शिक्षिका सुश्री चंचला पटेल को अस्थिबाधित 17 से ऊपर केटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों और अतिथियों के करकमलों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड , मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये खिलाड़ी समाज के लिये प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमताओं को पीछे छोड़कर योग के क्षेत्र में यह मुकाम हासिल किया है। इस चैंपियनशिप को सुचारू और पारदर्शी बनाने में निर्णायकों का बहुत बड़ा योगदान रहा। रायगढ़ के स्थानीय योग जजों के साथ-साथ पूरे प्रदेश भर से आये वरिष्ठ योग विशेषज्ञों ने पूरी निष्पक्षता के साथ निर्णायक की भूमिका अदा की , जिसकी आयोजन समिति और उपस्थित अतिथियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।


चार साल पहले दिव्यांग चंचला पटेल ने की थी मांग -


बताते चलें कि वर्ष 2022 में खेल आयोग द्वारा योगा कंपिटीशन में दिव्यांगों को शामिल नहीं किये जाने को लेकर विशेष शिक्षिका सुश्री चंचला पटेल ने योग आयोग तथा खेल विभाग को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि दिव्यांगों को भी योगा स्पोर्ट्स में भागीदारी दें। खेल आयोग द्वारा जो योगा कंपिटीशन किया जा रहा है , उसमें आज तक दिव्यांगों को शामिल नहीं किया गया है। यह दिव्यांगों के साथ नाइंसाफी है , जबकि दिव्यांग लोग भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहें हैं। खेल आयोग द्वारा योगा प्रतियोगिता में दिव्यांगों को शामिल नहीं किये जाने से उनकी प्रतिभा धीरे - धीरे लुप्त होती जा रही है। सुश्री पटेल की मांग पर 11 मार्च 2023 से सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर रायगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय दो दिवसीय पारा योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके बाद इस वर्ष दूसरी बार 22 अगस्त से दो दिवसीय यह राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता अग्रोहा धाम रायगढ़ में ही आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांग खिलाड़ी बढ़-चढ़कर भाग लिये , जो यहां चयनित होकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad