जनता पर जनता पार्टी द्वारा महंगाई का बड़ा हमला
भाजपा के बूढ़े बैल, खा गए शक्कर, पी गए तेल, गरीबों की थाली में भी कर गए छेद!
भोपाल। भाजपा के राज में अब गरीब की थाली से दाल-रोटी के साथ-साथ मीठा भी छिन गया है। कभी 30 रुपये किलो बिकने वाली शक्कर आज 70 रुपये पार, मीठा तेल 150 रुपये पार, पेट्रोल-डीजल शतक पार और रसोई गैस 1200 के पार - भाजपा सरकार ने आम आदमी को महंगाई के भट्ठे में झोंक दिया है।
जिला ग्रामीण भोपाल कांग्रेस केश शिल्पी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जगदीश सेन ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा - "भाजपा के बूढ़े बैल सत्ता की मलाई खा-खाकर इतने मोटे हो गए हैं कि इन्हें गरीब की भूख दिखना बंद हो गई है। इन्होंने शक्कर खा ली, तेल पी लिया और अब गरीब की थाली भी चट कर गए।" > "2014 में जो कहते थे - बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार भाजपा सरकार - आज उन्हीं के राज में 2014 से हर चीज के दाम डबल नहीं, ट्रिपल हो गए हैं। मिला क्या है जनता को? सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी।"
लाडली बहना बेहाल, जीजा का बुरा हाल!
सेन ने कहा, "एक तरफ लाडली बहना को 1700 रुपये देकर एहसान जताया जा रहा है, दूसरी तरफ उसी बहना की रसोई से 70 रुपये किलो शक्कर, 150 रुपये लीटर तेल छीन लिया गया। 1700 में महीना चलेगा कैसे? जीजा की जेब तो पहले ही पेट्रोल-डीजल ने खाली कर दी है। ये लाडली बहना योजना है या महंगाई का झुनझुना?"
कांग्रेस की खुली चेतावनी -
"भाजपा सरकार कान खोलकर सुन ले, अगर 7 दिन के अंदर शक्कर, तेल, पेट्रोल,डीजल,गैस के दामों पर लगाम नहीं लगाई तो कांग्रेस पार्टी बैरसिया से लेकर भोपाल तक और भोपाल से लेकर दिल्ली तक उग्र आंदोलन करेगी। सड़क पर उतरेंगे, चक्का जाम करेंगे, लेकिन गरीब की आवाज को दबने नहीं देंगे।"अब लड़ाई आर-पार की होगी
जय जवान - जय किसान - जय कांग्रेस"।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.