Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 25, 2026

विष्णु भइया के सहयोग से दुर्गा बनीं लखपति दीदी, मेहनत से संवारा परिवार का भविष्य सुअर, मुर्गी, बकरी और मछली पालन से बढ़ी आमदनी, परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

 विष्णु भइया के सहयोग से दुर्गा बनीं लखपति दीदी, मेहनत से संवारा परिवार का भविष्य



सुअर, मुर्गी, बकरी और मछली पालन से बढ़ी आमदनी, परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत


कवर्धा, 25 अगस्त 2026। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड की ग्राम पंचायत पोंडी निवासी श्रीमती दुर्गा नट ने मेहनत, आत्मविश्वास और शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी जिंदगी की दिशा बदल दी है। कभी केवल सुअर पालन तक सीमित उनकी आजीविका आज मुर्गी, बकरी, सुअर और मछली पालन तक विस्तार ले चुकी है। इन गतिविधियों से वे प्रतिवर्ष लगभग 2.50 लाख रुपए तक की आय अर्जित कर रही हैं और लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

श्रीमती दुर्गा बताती हैं कि पहले आजीविका के साधन सीमित होने के कारण आमदनी भी कम थी। बिहान से जुड़ने और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने के बाद उन्हें अपनी आजीविका बढ़ाने का अवसर मिला। पशुधन विभाग से उन्हें 3 सुअर और मुर्गी पालन के लिए 45 चूजे मिले। वहीं मत्स्य विभाग से आइस बॉक्स सहित मछली पालन से संबंधित सहायता प्राप्त हुई। इन संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उन्होंने आय के कई साधन विकसित किए और धीरे-धीरे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती गई।

आज पशुपालन और मछली पालन उनके लिए केवल कमाई का जरिया नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई पहचान बन चुका है। अपनी मेहनत से अर्जित आय से वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की पढ़ाई में भी सहयोग कर रही हैं।

श्रीमती दुर्गा कहती हैं, “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भइया महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। विष्णु भइया के सहयोग और शासन की योजनाओं से आज मैं लखपति दीदी बन गई हूं। अब समाज और रिश्तेदारों में मेरा मान-सम्मान बढ़ा है। मेरी जिंदगी में जो बदलाव आया है, उसका श्रेय मैं अपने विष्णु भइया को देती हूं।

दुर्गा नट की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम की वर्षगांठ के अवसर पर बातचीत भी हुई थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी आजीविका और जीवन में आए बदलाव की जानकारी साझा की। उनके लिए यह अनुभव अपनी मेहनत और सफलता को प्रदेश के नेतृत्व के साथ साझा करने का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला अवसर रहा। वह कहती हैं कि विष्णु भइया की महिलाओं के प्रति सोच और शासन की योजनाएं प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनने का अवसर दे रही हैं।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad