नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति का बैगा महिला श्रीमती श्रीबाई ने अपने हाथों से बनाई बीरन माला पहनाकर किया स्वागत
कवर्धा 25 अगस्त 2026। नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति से आज ग्राम पंचायत बांटीपथरा के आश्रित ग्राम छिंदपुर निवासी श्रीमती श्रीबाई बैगा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती श्रीबाई बैगा ने अपने हाथों से तैयार की गई दुर्लभ घास से निर्मित पारंपरिक बीरन माला पहनाकर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति का आत्मीय स्वागत किया। श्रीमती श्रीबाई बैगा द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई बीरन माला में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण एवं आदिवासी संस्कृति की सादगी, परंपरा और हस्तकला की सुंदर झलक देखने को मिली। उन्होंने पूरे आत्मीय भाव से कलेक्टर का स्वागत करते हुए उन्हें यह माला भेंट की। पारंपारिक परिवेश से आई महिला की सहजता, आत्मीयता और स्नेहपूर्ण स्वागत से कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति भाव-विभोर हो गईं। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने श्रीमती श्रीबाई बैगा के इस आत्मीय स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई बीरन माला की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय परंपराओं, लोककला और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ी ऐसी हस्तकलाएं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण और प्रोत्साहन से ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों की महिलाओं को अपनी कला और हुनर को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आय का बेहतर साधन भी मिल सकता है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.