Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 23, 2026

पुत्रदा एकादशी पर श्री बांके बिहारी मंदिर में भव्य हिंडोला महोत्सव धूमधाम से संपन्न

 पुत्रदा एकादशी पर श्री बांके बिहारी मंदिर में भव्य हिंडोला महोत्सव धूमधाम से संपन्न



सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर- पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर श्री बांके बिहारी मंदिर, रायपुर में महिला मंडल द्वारा भव्य हिंडोला महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।


हिंडोला महोत्सव में भजन लालू महाराज जी द्वारा दी गई सुंदर एवं आकर्षक भजन प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं प्रसिद्ध भागवताचार्य श्री ओम प्रकाश जी जोशी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।


श्री बांके बिहारी महिला मंडल की ओर से अनीता अशोक अग्रवाल, श्रीमती शशि अग्रवाल, श्रीमती राधा अग्रवाल, श्रीमती लता अग्रवाल, श्रीमती शशि अग्रवाल (जूनागढ़),सारिका खेतान , संगीता पोद्दार , श्रीमती बरखा गुप्ता, श्रीमती पिंकी सिंघानिया एवं श्रीमती सुनीता वर्मा 

कोमल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी उपस्थिति रही। महिलाओं ने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


आज के हिंडोले की मनमोहक एवं आकर्षक सजावट श्री बांके बिहारी मंदिर के ट्रस्टी श्री महेंद्र बागड़ोदिया जी एवं उनके परिवार की ओर से कराई गई। सुंदर सजावट ने भगवान श्री बांके बिहारी जी के हिंडोला दर्शन को और भी आकर्षक बना दिया।


मंदिर में आयोजित इस भक्तिमय आयोजन ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री बांके बिहारी जी की भक्ति में भाव-विभोर कर दिया। महिला मंडल द्वारा आयोजित यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं पारिवारिक सहभागिता का भी सुंदर उदाहरण बना।


मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं, महिला मंडल की सदस्यों एवं आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।


डॉ अशोक अग्रवाल.

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad