Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 12, 2026

नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा - प्रथम दिन दंतेवाड़ा पहुची उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने फूंका बस्तर के विकास और विश्वास का बिगुल उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री शहीद स्थल पहुचकर दी श्रद्धांजलि , एकत्र की शहीद स्थल की मिट्टी व उनकी स्मृति में किया वृक्षारोपण

 नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा - प्रथम दिन दंतेवाड़ा पहुची



 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने फूंका बस्तर के विकास और विश्वास का बिगुल


उपमुख्यमंत्री  और वन मंत्री शहीद स्थल पहुचकर दी श्रद्धांजलि , एकत्र की शहीद स्थल की मिट्टी व उनकी स्मृति में किया वृक्षारोपण


कवर्धा, 11 अगस्त 2026। बस्तर में शांति, एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश लेकर बुधवार को नारायणपुर जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड से 'बस्तर तिरंगा यात्रा 2026' का शुभारंभ हुआ। 




छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार  कश्यप बाइक पर तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व करते हुए रवाना हुए, जिसे समाज प्रमुखों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस्तर तिरंगा यात्रा के आयोजन में शामिल बच्चों से मंत्री द्वय ने उनके बीच पहुंच कर आत्मीयता के साथ मुलाकात की और सभी का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास का बिगुल फूंकते हुए सभी को शांति और विकास का संदेश दिया।

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि  यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाले शहीद स्थल पहुचकर उन्हें श्रद्धांजलि  दिए। बस्तर से नक्सलबाद खत्म करने के उनके योगदान को समरण किया। शहीद स्थल की पवित्र मिट्टी एकत्र की  व उनकी स्मृति में  वृक्षारोपण कर शहीदों के परिजनों से मिलकर उनका सम्मान किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आज बस्तर में शांति और विकास की जो नई कथा लिखी जा रही है इसकी स्याही शहीदों के रक्त के बलिदान से बनी है। और इसे कभी भुला नहीं जा सकता।

     उन्होंने कहा कि मैं बस्तर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेशवाहक बन कर आया हु उन्होंने संदेश दिया है कि अब बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में जहां सालों नक्सलवाद के कारण विकास नहीं पहुंच पाया वहां अब मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, सुरक्षित वातावरण मिलेगा, बस्तर का विकास अब बस्तर के संसाधन उनके लघु वन उपज और बस्तर के लोगों की इच्छा के अनुसार होगा ,उन्होंने कहा  सरकार  क्षेत्र के विकास हेतु  योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। 

      उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत बस्तर तिरंगा यात्रा के माध्यम से बस्तर के कोने-कोने तक भारत का तिरंगा पूरी आन, बान और शान से लहराएगा।  तिरंगा के माध्यम से  बाबा साहब के द्वारा लिखा संविधान अब राज्य के कोने कोने पर लागू होगा। तिरंगा यात्रा में शामिल वन मंत्री एवं नारायणपुर विधायक श्री केदार कश्यप ने कहा कि कभी नक्सल गतिविधियों का केंद्र माने जाने वाले क्षेत्रों से आज तिरंगा यात्रा निकल रही है। यह शांति और समृद्धि की यात्रा है। उन्होंने कहा अब समय आ गया है कि दुनिया के लोग बस्तर को जानें, अब बस्तर के लोग दुनिया में छाने वाले हैं। बस्तर के लोग आगे चलकर नया इतिहास लिखने वाले हैं। 

     मंत्री द्वय विजय शर्मा और केदार कश्यप  तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते में ग्रामीणों से मिलकर बस्तर के विकास के लिए उनके विचार जानते रहे उन्होंने महिला स्व सहायता समूह से मिलकर स्थानीय उत्पाद की ब्रांडिंग प्रसंस्करण और मार्केटिंग के योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिया कि बस्तर के विकास में ग्रामीणों को संसाधनों की कमी न होने पाए। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय जन भी उल्लास के साथ सहभागिता की।

    आज पहले दिन यात्रा नारायणपुर से शुरू होकर यात्रा मुंजमेटा, झारागांव, धौड़ाई, कन्हारगांव, कड़ेनार, बोदली, सातधार, बारसुर होते हुए दंतेवाड़ा पहुंची। दूसरे दिन यात्रा दंतेवाड़ा से सुकमा और बीजापुर जिले के विभिन्न नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। तीसरे दिन बीजापुर से आवापल्ली, उसूर, गलगम, नंबी, ताड़पाला होते हुए कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर यात्रा का समापन होगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad