पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
कोलीबेड़ा में उत्कृष्ट कार्य करने नवोदय विद्यालय में चयन
पखांजूर= प्रदेश शिक्षक महासंघ कोयलीबेड़ा द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी श्री डीके शील सर जी को संघ की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कर कमल से विकासखंड कोलीबेड़ा में उत्कृष्ट कार्य करने नवोदय विद्यालय में चयन ,एन एम एम एस सी और गुरुकुल तथा एकलव्य में चयन के साथ मैरिट लिस्ट में बच्ची कोयलीबेड़ा के 10वीं एवं 12वीं में अव्वल उत्तीर्ण तथा
छत्तीसगढ़ में टॉप टेन स्थान पर हासिल करने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी को प्रदेश शिक्षक महासंघ की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत प्रदेश शिक्षक महासंघ की ओर पुष्प गुच्छ के साथ बंगला परम्परा के अनुसार रसगुल्ला का मुंह मीठा करते हुए स्वागत किया गया। तदुपरांत प्रदेश शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार साक्षी द्वारा अपने स्थानीय समस्याओं से भी अवगत करवाया गया बस्तर संभाग स्तरीय पदोन्नति सूची में सहायक शिक्षक एवं शिक्षक संवर्ग का सूची बार-बार त्रुटि से शिक्षक परेशान हो रहे हैं जिनको अपने ब्लॉक स्तर में सुधार कर जारी करके उच्च कार्यालय की भेजने की मांग किया गया ताकि कोई भी समस्या न हो एवं वी.एस .के में उपस्थित के संदर्भ में हमें कार्य कर रहे शिक्षक जो भौगोलिक समस्याओं से घिरा हुआ है फिर भी शिक्षक कार्य कर रहे हैं जहां नेटवर्क नहीं, नदी नाला पार कर जाने से आवा जाही के समय में के अनुरूप कार्य नहीं हो पाता लेकिन शासन के सभी दिशा निर्देशों का विभिन्न परिस्थितियों को देखते हुए वेतन भुगतान किया जाए। सी जी. प्रोफाइल अपडेट नहीं हुआ है जिसके कारण उनको छुट्टी लेने या कुछ बाहर अपने निजी काम में जाने या तबियत खराब हो जाने से अवकाश लेने में असुविधा हो रहा है जिस कारण से अवकाश प्रोफाइल को अपडेट करके किया जाए तथा नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी में 2023 में शिक्षक संवर्ग का परीक्षा अवधि पूर्ण तिथि उपरांत विद्यालय से गोपनीय क्षेत्र वाली मंगाया जाए ताकि उचित समय पर कार्य कर वार्षिक वेतन विधि उनका जोड़ सकें एवं कार्यालय में बाबुओं का ना होने से खंड शिक्षा अधिकारी कार्य करने के लिए लेखपाल एक वर्ष सेपद रिक्त है। तथा स्थापना शाखा 3 एवं पेंशन शाखा में कार्यरत बाबू को अपने मूल शाला में वापसी हो जाने के कारण कार्यालय में शिक्षक संवर्ग का कार्य करने आते है तो बगैर कार्य किए शिक्षकों मायूश होना पड़ रहा है।खंड शिक्षा अधिकारी डी.के शील द्वारा कहा गया कि आप लोगों के मांग गंभीरता पूर्वक निराकरण करेंगे तथा मांगे शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। जिसमें प्रदेश शिक्षक महासंघ में राजकुमार साक्षी,कार्य अध्यक्ष धर्मदास जोशी , जिला उपाध्यक्ष लालमन पटेल , सचिव दोंगेश्वर कंवर , संयोजक रतिराम ठाकुर, कोषअध्यक्ष महेश सर्वे ,रीना ताराम , महेश निषाद, मनीष ठाकुर, कमल भुवर्यं, सुरेश साहू, उमेश शुक्ला, खिलेश्वर भुवार्य,एवं विभिन्न शिक्षक संवर्ग साथी गण उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.