हरेली अमावस्या पर शनि मंदिरों में उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -हरेली अमावस्या के अवसर पर राजधानी रायपुर के विभिन्न शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।सुबह से भक्त गण शनिदेव के दर्शन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचते रहे। रायपुर के चूड़ी लाईन स्थित प्राचीन शनि मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शनिदेव के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद लिया और जीवन में आने वाली बाधाओं और परेशानियां से मुक्ति की प्रार्थना की। इस विशेष अवसर पर श्रृद्धालुओं ने शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए मंदिर में ज्योति स्थापना कराई। मान्यता है कि शनिदेव की कृपा होने से जीवन में सुख समृद्धि आती है तथा कष्टों से मुक्ति मिलती है। हरेली अमावस्या का त्योहार होने से मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.