युवाओं को नशे की गिरफ्त से रोकना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी - एसपी विजय पाण्डेय
एसपी ने किया महिला कमाण्डो एवं पहाड़ मित्र टीम का गठन
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैण्डन यार्क और डॉ मेखलेन्द्र प्रताप सिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आज अकलतरा थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पडरिया पहुंचे। ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुये पुलिस अधीक्षक ने सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जनसहभागिता का संदेश दिया और गांव को पूर्णतः नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं , बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें , ताकि समय पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके। यहां उन्होंने 55 सक्रिय एवं जागरूक महिलाओं का चयन कर "महिला कमांडो टीम" और 12 नवयुवको का दल्हा पहाड को असमाजिक तत्वो से मुक्त कराने "पहाड मित्र" का गठन किया।कार्यक्रम के दौरान गांव की 55 सक्रिय एवं जागरूक महिलाओं का चयन कर "महिला कमांडो टीम" एवं 12 नव युवको को दल्हा पहाड में शांति बनाये रखने और असामाजिक तत्वो पर त्वरित प्रभावी अंकुश हेतु पहाड मित्र का गठन किया गया। महिला कमाण्डो टीम गांव में नशामुक्ति अभियान , सामाजिक जागरूकता , महिला सुरक्षा तथा अपराधों की रोकथाम में पुलिस की सहयोगी के रूप में कार्य करेगी। महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ गांव को नशामुक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। इसी प्रकार पहाड मित्र द्वारा दल्हा पहाड में अप्रिय घटना की रोकथाम एवं शांति बनाये रखने का प्रतिज्ञा लिये । पहाड मित्रो के पृथक पहचान के लिए उन्हें पहाड मित्र उल्लेखित टी शर्ट , टोपी , विशिल दिया गया व महिला कमाण्डो को भी टोपी , विशिल देते हुये उत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाये रखना नहीं , बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास , सहयोग एवं सहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ग्राम पडरिया की यह पहल अन्य गांवों के लिये भी प्रेरणास्रोत बनेगी।उपरोक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकगण सहित थाना प्रभारी अकलतरा जय कुमार साहू , पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी विनोद जाटवर एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.