नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - नगर सेना के अधिकारी से पहचान होने का विश्वास दिलाकर नगर सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देते हुये नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थिया के पति से पंद्रह अलग-अलग किस्तों में लाखों रूपये ठगी करने के आरोपी को थाना पुलगांव पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थिया किरण चंद्राकर निवासी ग्राम - चंदखुरी , जिला - दुर्ग द्वारा थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जान-पहचान के आरोपी इसरार खान द्वारा स्वयं की नगर सेना के अधिकारी से पहचान होने की बात बताकर नगर सेना में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया गया था। आरोपी द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थिया के पति से अलग-अलग पंद्रह किस्तों में कुल 6,30,000 रुपये प्राप्त कये गये। रकम प्राप्त करने के बाद आरोपी द्वारा प्रार्थिया को नौकरी पर नहीं लगवाया गया। प्रार्थिया द्वारा रकम वापस मांगने पर आरोपी द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया तथा गाली-गलौज की गई। रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 756/2026 , धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना पुलगांव पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर रकम प्राप्त करना स्वीकार किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना पुलगांव पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी -
इसरार खान उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम - चंदखुरी , थाना - पुलगांव , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
दुर्ग पुलिस की अपील -
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी शासकीय अथवा निजी नौकरी में नियुक्ति दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को बिना सत्यापन के राशि प्रदान ना करें। नौकरी लगाने का दावा करने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधित विभाग से सत्यापित करें तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को सूचना दें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.