Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 28, 2026

अस्थियां विसर्जित करने आया युवक डूबा: SDRF तलाश में जुटी..

 रायपुर : अस्थियां विसर्जित करने आया युवक डूबा: SDRF तलाश में जुटी..





रायपुर : राजधानी रायपुर के महादेव घाट में शुक्रवार दोपहर अस्थि विसर्जन के दौरान एक युवक खारुन नदी में डूब गया। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। युवक की पहचान रायपुरा के सतनामी पारा के रहने वाले युधिष्ठिर सारंग (35) के रूप में हुई है।




 युधिष्ठिर अपनी बहन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए जीजा और अन्य परिजनों के साथ महादेव घाट पहुंचा था। अस्थि विसर्जन के बाद नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इसी दौरान एनीकट के नीचे बने भंवर में फंसकर डूब गया।


 पढ़े क्या है पूरा मामला


डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि पुलिस को दोपहर में युधिष्ठिर के नदी में डूबने की सूचना मिली। मृतक की बहन गीतेश्वरी की 25 अगस्त को तबीयत खराब होने से मौत हुई थी। शुक्रवार को परिवार के लोग उसकी अस्थियों के विसर्जन के लिए खारुन नदी स्थित महादेव घाट पहुंचे थे। परिजन नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान युधिष्ठिर और रामेश्वर गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे। वहां मौजूद मछुआरों ने रामेश्वर को किसी तरह नदी से बाहर निकाल लिया। वह सुरक्षित बताया जा रहा है। जबकि युधिष्ठिर पानी के बहाव के साथ आगे चला गया और एनीकट के नीचे गहरे पानी में डूब गया।


एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है..


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF के जवान नाव और अन्य संसाधनों की मदद से नदी में युधिष्ठिर की तलाश कर रहे हैं। एनीकट के नीचे गहराई और पानी के बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।



परिजनों ने SDRF पर देरी का आरोप लगाया



युधिष्ठिर के परिजनों ने आरोप लगाया कि SDRF की टीम मौके पर करीब तीन घंटे बाद पहुंची। उनका कहना है कि यदि बचाव दल समय पर पहुंच जाता तो रेस्क्यू ऑपरेशन जल्दी शुरू हो सकता था। हालांकि, इस आरोप पर अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। घटना के बाद महादेव घाट पर परिजन और बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। पुलिस घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है, जबकि SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad