रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास की सजी डोर
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सद्भावना का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
सुबह से ही घर -घर में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी कलाई में राखी बांधकर दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। राजधानी रायपुर में इस अवसर पर सुनीता जोशी ने अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की । वहीं डी डी नगर निवासी दामोदर शर्मा को उनकी बहन ने राखी बांधी और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर एक बार फिर यह संदेश मिला कि भाई-बहन का रिश्ता केवल एक पर्व तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन भर के प्रेम, विश्वास और एक -दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रतीक है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.