Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 29, 2026

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने का फरार आरोपी जेल दाखिल

 ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने का फरार आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


 दुर्ग - क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के फरार आरोपी को एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्यवाही से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में पूर्व में बारह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

                            वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार विगत माह  22 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि असरफ नगर तकियापारा दुर्ग स्थित सोहेल अहमद खान के मकान में भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन रूपये-पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही कर सोहेल अहमद खान एवं संतोष कुमार गोंड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने तथा हार-जीत पर रूपये-पैसे का दांव लगाने की जानकारी सामने आई। मौके से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने में प्रयुक्त 01 लैपटॉप , 01 एलईडी टीवी , 04 मोबाइल फोन , 01 डीवीआर , 04 मोबाइल चार्जर , जियो सेटअप बॉक्स एवं वाई-फाई उपकरण , एक कॉपी , डाटपेन तथा नगदी रकम 5,000 रुपये सहित कुल 2,70,500 रुपये की सामाग्री जप्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 90/2026, धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों सोहेब अख्तर , साहिल उर्फ सोनू , विजेन्द्र कुमार , मनय बोथरा , राहुल रंगवानी , संदीप कापसे , अमान अली , हुसैन अली , सोविंद यादव एवं जुनैद रज्जा सहित अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।प्रकरण में फरार आरोपी उमेश भगत उर्फ अंकल की लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध में संलिप्तता स्वीकार किये जाने पर आरोपी की निशानदेही/कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाइल फोन जप्त किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग एवं एसीसीयू की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी - 


उमेश भगत उर्फ अंकल, ; निवासी प्रगति नगर रिसाली , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन सट्टा , जुआ अथवा अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त ना हों। किसी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालित किये जाने या उसमें लोगों को जोड़ने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad