ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिर में शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं भक्त।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
छ.ग.प्रदेश- छत्तीसगढ़
महासमुंद से गरियाबंद की ओर लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित यह ऐतिहासिक मंदिर में श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भीड़ आस्था के साथ पहुंच रही हैं।
मंदिर परिसर में वृंदावन से आए कथा वाचक श्री राजीव नयन जी महाराज द्वारा
शिवमहापुराण कथा का वाचन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन श्रृद्धालुओं द्वारा कथा श्रवण किया जा रहा है।
कर्णेश्वर महादेव मंदिर में सावन में दर्शन के लिए पूरे प्रदेश से शिवभक्त पहुंच रहे हैं और महादेव का आशीर्वाद लें रहे हैं।
मंदिर में
महाशिवरात्रि, और श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंचती है।
बोल बम और हर-हर महादेव के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहता है.। मंदिर के सामने नारियल, धतूरा के फूल ,अगरबत्ती और बेलपत्रों की दुकानें सजी रहती हैं.।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.