राजनांदगांव
विभा साहू के नेतृत्व में कमतरा में सजेगा सावन महोत्सव
24 अगस्त को महिलाओं की खेल-सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, हरे रंग की साड़ी में शामिल होंगी प्रतिभागी
राजनांदगांव।
ग्राम कमतरा में सावन महोत्सव के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 24 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू के आयोजन में होने वाले इस सावन महोत्सव में बोरा दौड़, रस्सी खींच, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ सहित गिलास गिराना जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताओं के साथ महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें कविता, भाषण, वाद-विवाद, नृत्य एवं गायन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिला जनपद सदस्य, सरपंच, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भाग लेंगी। सावन महोत्सव की विशेषता यह होगी कि प्रतियोगिताओं में वही महिलाएं प्रतिभागी बन सकेंगी, जो हरे रंग की साड़ी पहनकर आएंगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 21 अगस्त को बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू, सरपंच रेखा बघेल सहित जगदीश साहू, दलिराम साहू, अमर साहू, मनोज साहू, सतीश साहू, युवराज साहू, रामकुमार साहू, भुजलाल साहू, ईश्वर साहू, महेश साहू, गुलशन साहू, देवेंद्र बोधी, राजेंद्र नारद, नारायण, बंसी, बोधन एवं नरेश सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं महिलाओं की सहभागिता को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। आयोजकों ने क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं से सावन महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.