21वीं तात्कालिक फोटोग्राफी प्रतियोगिता "स्पर्श-2026"
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर.महाकोशल कला परिषद, अग्रवाल युवती मंडल,लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233सी,राजकुमार कालेज के द्वारा 21वीं तात्कालिक फोटोग्राफी प्रतियोगिता "स्पर्श -2026" का आयोजन 23 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक राजकुमार कॉलेज परिसर में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता विवरण
प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी:
1. स्कूल के विद्यार्थी : कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
2. महाविद्यालयीन युवा फोटोग्राफर : स्नातक, स्नातकोत्तर और शोधार्थी छात्र-छात्राएँ भाग ले सकते हैं।
3. स्वतंत्र फोटोग्राफर : भारत का कोई भी फोटोग्राफर भाग ले सकता है।
पुरस्कार और प्रदर्शनी
- प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
- विजेताओं की घोषणा 10 सितंबर 2026 तक की जाएगी।
- चयनित तस्वीरों की प्रदर्शनी 10 सितंबर 2026 से महाकौशल कला वीथिका, रायपुर में आयोजित की जाएगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.