Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 15, 2026

पिथौरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस _सरस्वती शिशु मंदिर समेत सभी विद्यालयों में देशभक्ति का माहौल_

 सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ 

लोकेशन पिथौरा 

जिला महासमुंद

पिथौरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस




_सरस्वती शिशु मंदिर समेत सभी विद्यालयों में देशभक्ति का माहौल_


पिथौरा। 15 अगस्त के अवसर पर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर पिथौरा एवं अन्य विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।


सुबह से ही माहौल देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली और नगर भ्रमण करते हुए "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के गगनभेदी नारे लगाए। फेरी के बाद सभी बच्चे अपने-अपने विद्यालय पहुंचे।


विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथियों मन्नूलाल ठाकुर पार्षद वार्ड नंबर 4 द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से भर गया।


सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

सरस्वती शिशु मंदिर पिथौरा में इस बार का सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाटिका के माध्यम से शहीदों के बलिदान को याद किया। बच्चों की प्रस्तुति जबरदस्त रही और उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।


कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए देश सेवा, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।


विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad