नरसिंगपुर मध्यप्रदेश।
जिला स्तरीय पंच सम्मेलन उद्यम संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
आज माननीय विधायक श्री विश्वनाथ सिंह जी पटेल (मुलायम भैया) जी ने ग्राम पंचायत नेगुवां में मध्यप्रदेश शासन के पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री माननीय श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी के साथ मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद एवं विकसित भारत VB_G_RAM_G जिला स्तरीय पंच सम्मेलन उद्यम संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हितग्राहियों से संवाद किया एवं हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
हमारी सरकार का मूल मंत्र है—जनता का विश्वास, जनता की सेवा और जनता का कल्याण। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर यह प्रयास कर रही है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे।
आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हम हितग्राहियों से सीधे संवाद कर रहे हैं, उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि पात्र व्यक्ति किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
हमारा संकल्प केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि हर पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुँचाना है। किसान, मजदूर, महिला, युवा, विद्यार्थी, गरीब और जरूरतमंद परिवार—सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हमारी प्राथमिकता है।
उक्त अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामस्नेही पाठक जी,गोटेगांव विधायक श्री महेंद्र नागेश जी,सहित सभी जनप्रतिनिधि गण कलेक्टर श्रीमति रजनी सिंह जी,पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीणा जी,जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र नागेश जी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी,मातृशक्ति एवं देवतुल्य जनता जनार्दन की उपस्थिति रही।
नरसिंगपुर मध्यप्रदेश से बड़े लाल कौरव की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.