Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल सीईओ जिला पंचायत बनी अंतिम रिहर्सल के मुख्य अतिथि

 स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल



सीईओ जिला पंचायत बनी अंतिम रिहर्सल के मुख्य अतिथि


बीजापुर 13 अगस्त 2026- स्वतंत्रता दिवस का अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम मुख्य समारोह स्थल बीजापुर के मिनी स्टेडियम में कलेक्टर श्री विश्वदीप एवं पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रसाद गुप्ता की मौजूदगी में आयोजित हुआ।




 अंतिम रिहर्सल के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम सुबह 09 बजे से प्रारंभ होकर 11 बजे सम्पन्न हुआ जिसमें सीआरपीएफ, नगर सेना, जिला बल, बस्तर फाइटर्स सहित एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास स्काऊट गाईड के टुकड़ियों ने परेड को सलामी दी। 




अंतिम रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि का आगमन, मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन, गुब्बारा, हर्ष फायर, मार्च पास्ट, शहीद जवानों के परिवारों का सम्मान, 




परेड कमांडरों के साथ फोटो सेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण सहित सम्पूर्ण गतिविधि की गई।

जिले में स्वतंत्रता दिवस की गरिमामय आयोजन हेतु तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। 




15 अगस्त को जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि (बस्तर सांसद) श्री महेश कश्यप ध्वजारोहण करेंगे। कलेक्टर श्री विश्वदीप ने कार्यक्रम की समस्त तैयारियों का गहनतापूर्वक निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

       इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad