नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर,नहर पारा में औषधि सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सहस्त्रधारा अभिषेक का अलौकिक आयोजन श्रृद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
प्रातः 9 बजे से सहस्त्रधारा अभिषेक में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। प्रसिद्ध भजन गायक मनोज शर्मा ने भक्ति से भरपूर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आयोजक श्रीमती रंजीता-दीपक शर्मा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा हम सभी पर रहे इसी भाव के साथ प्रतिवर्ष श्रावण मास में
भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रधारा अभिषेक आप सभी के सहयोग से किया जाता है। सहस्त्रधारा अभिषेक संपन्न होने पर भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर आरती की गई और श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.