हॉस्पिटल दक्ष में शान से फहराया तिरंगा, सेवा को बताया सबसे बड़ी देशभक्ति
बिलाईगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हॉस्पिटल दक्ष में तिरंगा झंडा शान से फहराया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल दक्ष के डायरेक्टर डॉ. ओंकार जायसवाल, डॉ. मांडवी जायसवाल, डॉ. ममता जायसवाल सहित डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त हॉस्पिटल परिवार की उपस्थिति में तिरंगा उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में देशभक्ति और सेवा भावना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ममता जायसवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ और आज हम स्वतंत्रता के इस गौरवपूर्ण पर्व को मना रहे हैं।
उन्होंने हॉस्पिटल दक्ष के निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कामना की। वहीं छबीलाल इजादार ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश जब आजादी का जश्न मना रहा है, उस समय हॉस्पिटल दक्ष का स्टाफ मरीजों की सेवा में ड्यूटी पर तैनात है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सैनिक सीमा पर देश की रक्षा करते हैं, उसी तरह स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल में बीमारियों से लड़कर लोगों की जान बचाने का कार्य करते हैं। सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। डॉ. मांडवी जायसवाल ने अपने संबोधन में अपने बाबूजी की उपस्थिति को परिवार एवं हॉस्पिटल के लिए आशीर्वाद और प्रेरणा बताया। उन्होंने डॉ. ममता जायसवाल की सेवाभावना की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, फील्ड वर्कर एवं क्लीनिंग स्टाफ सहित हॉस्पिटल का प्रत्येक कर्मचारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में दोगुनी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल परिवार ने देश की एकता, अखंडता और सेवा भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.